सड़क ऊंची बनने से नाली का पानी घुसेगा मंदिर में
श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट
आसपास बनेगी बाढ़ की स्थिति
जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक की सड़क कहीं परेशानियों का सबब ना बन जाए क्योंकि देखने में आ रहा है कि वर्तमान में सड़क निर्माण पूर्व से एक फीट से ज्यादा तक ऊंचा हो रहा है, गुणवत्ता, योग्यता और परेशानी का कितना ध्यान रखा जा रहा है यह अभी सड़क निर्माण के प्राथमिक स्तर पर ही देखा जा सकता है आने वाले समय में सड़क के दोनों ओर के रहवासी क्षेत्र गंभीर जल प्लावन की समस्या से ग्रसित होंगे जिस ओर किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है उन्हे सिर्फ यही दिख रहा है कि किसी भी प्रकार से सड़क का निर्माण हो जावे।आने वाली समस्या को लेकर जालपा मंदिर समिति द्वारा प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर कहा जा रहा है कि सिद्ध पीठ जालपा मंदिर के आसपास सड़क पूर्व से बहुत ऊपर बनाई जा रही है जिस कारण बारिश के दौरान पानी मंदिर प्रांगण में भरेगा। इसी प्रकार जो नाली का निर्माण भी किया जा रहा है उसका गंदा पानी भी आए दिन ओवरफ्लो होकर बहेगा और मंदिर प्रांगण में घुसेगा जिससे मंदिर के श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समस्या के संदर्भ में जालपा मंदिर समिति के अध्यक्ष राजू अग्रवाल एवं लालजी पांडा नगर निगम प्रशासन एवं महापौर जी से निवेदन किया है कि गंदे पानी के मंदिर में प्रवेश की समस्या आने के पूर्व सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण किस प्रकार किया जाए ताकि भविष्य में समस्या उत्पन्न ना हो।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल