लोकेसन कटनी
अपराध से करो तौबा और बच्चों को भेजो स्कूल, कूड़ों और हरदुआ के पारधीयों के डेरे पर कटनी एस पी अभिजीत रंजन ने किया जनसंवाद
कटनी। पर्धियों को जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने आज पुलिस मुख्यालय एवं प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उनके बीच पहुंच कर जन संवाद किया।
पर्धियो से उनके जीवन में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा करते हुए एसपी श्रीरंजन ने उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करने तथा अपराध की दुनिया छोड़कर सामान्य जीवन जीने की लिए समझाइस दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के साथ कुठला थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल