Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की नापजोख व प्रवीणता टेस्ट होगा

भोपाल स्थित पुलिस स्टेडियम में 2 से 7 जुलाई तक होगा यह टेस्ट

 

ग्वालियर 12 जून 2024/ सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा ली गई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की परीक्षा के तहत शारीरिक नापजोख व प्रवीणता टेस्ट होगा। जेल विभाग द्वारा भोपाल स्थित पुलिस स्टेडियम में 2 से 7 जुलाई तक द्वितीय चरण की परीक्षा होगी। इसका विस्तृत विवरण वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

सफल अभ्यर्थी वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर आवश्यक दस्तावेज व जानकारी के साथ नियत तिथि को भोपाल के पुलिस स्टेडियम में शारीरिक नापजोख व प्रवीणता टेस्ट के लिये उपस्थित हो सकते हैं।

ज्ञात हो मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी की भर्ती के लिए वर्ष 2023 में 25 मई से 20 जून तक परीक्षा ली गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा परिणाम में सफल हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख कर प्रवीणता टेस्ट लिया जायेगा। सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद एवं जेल प्रहरी के 200 पदों के लिये क्रमश: 414 एवं 2264 अभ्यर्थियों ने द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल अंतिम सूची जारी करेगा।