लोकेशन – लहार
राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने पर पांच-पांच दिवस का वेतन कटा*

*तहसीलदार प्रतिवेदन के आधार पर पटवारीयों पर हुई कार्रवाई*
लहार..कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव जी के द्वारा प्रतिदिन विभिन्न राजस्व अटरीब्यूट्स पर वीसी के माध्यम से समीक्षा की जा रही है ताकि राजस्व कार्यो की गति प्रदान की जा सके । एवं नागरिकों को राजस्व समस्याओं से निजात जलाई जा सके इसी क्रम में एसडीएम लहार के द्वारा भी तहसीलदार प्रकरणों की समीक्षा एवं विभिन्न राजस्व कार्यो जैसी नामांतरण ,सीमांकन, बटवारा, अनलिंक्ड खसरा, अनलिंक्ड नक्शा, शाब्दिक सर्वेक्षण, डाटा परिमार्जन, ग्राउंड टूथिंग , ROR एंट्री ,अभिलेख दुरुस्ती ,Cm helpline,इत्यादि पर तहसील लहार में उनकी समीक्षा की जा रही है एवं उसी क्रम में पटवारीयों की बैठकों से लेकर विभिन्न स्तरों पर राजस्व कार्यो को गति प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है । इस क्रम में एसडीएम को तहसील मेंहोना से शिकायत प्राप्त हुई है पटवारीयों के द्वारा राजस्व कार्यो में लापरवाही बरती गई जिस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी विकास कुशवाहा, मुन्ना लाल बाथम, कोक सिंह चौहान एवं अशोक जाटव के विरुद्ध तहसीलदार प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए “कार्य नहीं तो वेतन नहीं” के आधार पर पांच-पांच दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए ।
ग्रामों के नक्शे की ग्राउंड टूथिंग एवं ROR एंट्री न करने की वजह से हुई कार्यवाही।
सत्य निर्देशों के बाद भी पटवारी के द्वारा लगातार लापरवाही बढ़ती जा रही थी जिसके कारण शासन का महत्वपूर्ण कार्य पिछड़ रहा था उसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सभी चारों पटवारी का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है
भिंड से विजय कुमार की रिपोर्ट

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक