लोकेशन – जबलपुर( गोसलपुर )
ग्राम खजरी के खेत में हुआ ख़ूनी संघर्ष, घायल गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल्स रिफर – ग्रामीण थाना गोसलपुर क्षेत्र की वारदात

जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम खजरी मैं दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर ख़ूनी संघर्ष हो गया! दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया! हमले में बुरी तरह से घायल सभी लोंगो को गोसलपुर पुलिस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल ले जाया गया! गंभीर चोट आने की वजह से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया! वहीं घायल की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है! मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने मीडिया को बताया कि गाँव के ही सुरेंद्र पटेल और चौखे लाल पटेल, ग्राम खजरी थाना गोसलपुर जिला जबलपुर निवासी जो अपने परिवार के साथ खेत में कटाई कर रहे थे इसी दौरान वहां पर गांव के ही रहने वाले पटेल परिवार के सुरेंद्र पटेल महेंद्र पटेल साहिल पटेल और शेखू पटेल के द्वारा चाकू तलवार लाठी डंडे से पिता पुत्र पर और उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुये मौके से आरोपी फरार हो गया है! साथ ही घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सरकारी अस्पताल सिहोरा भिजवाया था! पर गंभीर चोट आने की वजह से घायलों को जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है! इन घायलों का इलाज मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है! घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है !
जबलपुर से अमित परोहा की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है