Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 178.62155; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

सरस्वती शिशु मंदिर महानगर ग्वालियर ने लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर मनाया बलिदान दिवस

लोकेशन – ग्वालियर

 

सरस्वती शिशु मंदिर महानगर ग्वालियर ने लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर मनाया बलिदान दिवस”

 

‌ ग्वालियर महानगर के सरस्वती शिशु मंदिर की 11 इकाईयों ने सामूहिक रूप से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर बलिदान

दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन का शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर श्री शिरोमणि जी दुबे(प्रादेशिक सचिव विद्याभारती) श्री तरुण जी मित्तल (अध्यक्ष- सरस्वती शिक्षा समिति) श्री मुकुट बिहारी जी शर्मा (विभाग समन्वयक ग्वालियर) श्री राकेश जी गुप्ता (सचिव- उपसमिति) ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। ग्वालियर महानगर के सभी 11 सरस्वती शिशु मंदिर समिति पदाधिकारी, प्राचार्य, प्रधानाचार्य, (आचार्य बंधु भगिनी) पूर्व छात्र, अभिभावक गण, छात्रभैया बहिन एवं नगर के अन्य प्रबुद्ध व गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री शिरोमणि दुबे ने रानी लक्ष्मीबाई के यशस्वी जीवन वृतांत और स्वाधीनता संग्राम में अभूतपूर्व बलिदान के प्रसंग से युवाओं एवं भारतीय नागरिक को राष्ट्र कर्तव्य, राष्ट्र धर्म का बोध कराते हुए रानी झाँसी के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।कार्यक्रम में 12 बहिनें लक्ष्मीबाई के स्वरुप में सहभागी हुई। महानगर से 11 प्राचार्य, 63 आचार्य बंधु भगिनी, 09 समिति एवं उपसमिति के कार्यकर्ता बंधु, 35 घोष दल के भैया बहिन, 42 छात्र भैया बहिन, 17 अभिभावक बंधु भगिनी, 10 अन्य गणमान्य प्रबुद्ध जन कुल 200 लोगों की सहभागिता रही।अंत में घोष वादन और आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

ग्वालियर से दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट