रोबरी
कटनी में चोरो के हौसले बुलंद ज्वेलरी शॉप की शटर तोड़कर 5 लाख की ज्वेलरी लेकर चंपत हो गए चोर, गायत्री नगर स्थित ज्वेलरी शॉप को बनाया चोरों ने निशाना
कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर क्षेत्र के राम मंदिर के सामने स्थित लक्ष्मी ज्वेलर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी से पहले चोरों ने दुकान के बाहर लगी चैनल शटर को तोड़कर अंदर की शटर को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद अज्ञात चोरों ने दुकान में जम कर उत्पात मचाया। दुकान रखे लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान के मालिक रामकुमार सोनी ने बताया कि सुबह पड़ोसी के द्वारा सूचना दी गई कि दुकान की शटर का ताला टुटा पड़ा है। और दुकान का शटर खुला हुआ है। जिसके बाद वे दुकान पहुंचे और देखा तो दुकान के अंदर रखे लाखों रुपया मूल्य के जेवरात गायब थे, दुकान के अंदर पूरा सामान भी अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।
पुलिस कर रही जांच
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना अंतर्गत गायत्री नगर क्षेत्र के राम मंदिर के सामने स्थित लक्ष्मी ज्वेलर नाम से रामकुमार सोनी की सोना चांदी की दुकान है। रोज की तरह रात 9 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर बताया की आपके दुकान का शटर खुला हुआ है। जब आ कर देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब दुकान में घुसा तो सारा सामान दुकान का बिखरा हुआ था, दुकान से चोरों ने करीब 5 लाख का सोना चांदी चुरा कर अपने साथ ले गया। इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया की चोरी की घटना की जानकारी मिली है। सूचना मिलने के साथ पुलिस टीम मोके पर पहुंची है। तत्काल डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने पहुंचकर जांच शुरू की है। घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला रही है।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल