Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कार्यालय:-एडवोकेट मौसूफ बिट्टू, वरिष्ठ पार्षद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कटनी 

गहमा गहमी के बीच सदन की बैठक स्थगित, निगम सरकार तैयारी से नहीं आती है

कटनी,आज नगर पालिक निगम कटनी मध्य प्रदेश का परिषद का सामान्य सम्मिलन परिषद बैठक जैसे ही शुरू हुई तत्काल वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एड. मौसूफ बिट्टू द्वारा सवालों की तीखी झड़ी लगा दी गई और हर मुद्दे पर सत्ता पक्ष को जोरदार तरीके से घेरना शुरु ही किया की उपायुक्त पवन अहिरवार अपनी सीट से खड़े हुए और सदन को बताया की आयुक्त महोदय अकस्मात अवकाश पर चले गए हैं और नियमानुसार मुझे परिषद हेतु अधिकृत नहीं किया गया है मैं बस औपचारिकता हेतु मात्र यहाँ पर बैठा हुआ हूँ,, जिस पर हंगामेदार स्थिति निर्मित हुई और वरिष्ठ पार्षद मौसूफ बिट्टू द्वारा व्यक्त किया गया की महापौर जी आप खुद देखिये परिषद को मज़ाक बना दिया गया है जिम्मेदार अधिकारी सदन मे क्या कह रहे हैं,, जिसके थोड़ी देर बाद ही निगम सचिव द्वारा सदन का अवगत कराया गया कि निगम के कर्मचारी संजय पोपटानी का अकस्मात निधन हो गया है, जिस पर पूरे सदन ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आज की बैठक स्थगित की जानी चाहिए और फिर तत्काल उसके बाद 2 मिनट का शोक भी रखा गया और बैठक स्थगित करते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा अगली दिनांक 16 जुलाई 2024 निर्धारित कर दी गई.

एडवोकेट मौसूफ बिट्टू
वरिष्ठ पार्षद /पूर्व नेता प्रतिपक्ष
नगर पालिक निगम कटनी