कैल्ड्ररीज कंपनी ने पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिसद को भेंट की महिन्द्रा थार
अनुभूति कार्यक्रम के तहत ‘‘थार’’ से बच्चें करेंगे जंगल सफारी
वन्य जीवों और जैव विविधता से होंगे अवगत
कटनी – कैल्ड्ररीज इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कटनी ने सामाजिक सरोकारों का दयित्व निभाते हुए कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिल्टी के तहत जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिसद कटनी को कलेक्ट्रेट परिसर में आज बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा और उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को महिन्द्रा थार वाहन की चाबी प्रदान की।
इस दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, पर्यटन प्रभारी अधिकारी कमलेश सैनी और कैल्ड्ररीज कंपनी के अखिलेश द्विवेदी सहित अनुविभागीय अधिकारी वन सुरेश बडोले मौजूद रहे।
इस महिन्द्रा थार वाहन का उपयोग स्कूली बच्चों को वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम के तहत शहडार सहित अन्य स्थलों का जंगल सफारी कराने आदि के कार्य में उपयोग किया जायेगा। ताकि
विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा से अवगत होकर प्रकृति और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बन सकें। साथ ही स्कूली छात्र जंगलों में मौजूद जैव – विविधता और जंगल के परिस्थितिकीय तंत्र से भी अवगत हो सकें।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल