Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात

सरदारपुर जनपद की ग्राम पंचायत लाबरिया का यह आलम

चुनाव के बाद विकास कार्यों की उड़ान अब थमने लगी

जनप्रतिनिधि भूले अपने चुनावी वादे अब तुम कौन हम ना जाने!!!

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर- धार जिले के सरदारपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लाबरिया जो कि 8 से 10 हजार की आबादी वाला क्षेत्र जिसमें करीब 10 मजरे आते हैं पंचायत चुनाव होने के बाद नए-नए नेताओं जनप्रतिनिधियों के चुने जाने से शुरुआती दिनों में ग्राम पंचायत विकास की उड़ान में काफी उड़ती नजर आई थी और कुछ समय तक के कार्यकाल में बहुत विकास कार्यों को कर – नगर को संजोने का कार्य किया गया था । जिससे जनता के मन मे विचार आने लगे थे के अब जाकर शायद नगर का विकास हो पाएगा । क्योंकि नगर के हर क्षेत्र वार्ड मोहल्ला कस्बे तक लाइट पानी साफ सफाई कचरा वाहन इत्यादि सुविधाओं का निराकरण उप सरपंच द्वारा एक ग्राम विकास मंच ग्रुप व्हाट्सएप पर बनाकर तत्काल समस्या का निराकरण करने का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा था। जिससे चुनाव के पश्चात कुछ माह तक तो व्यवस्था सुचारू रूप से चलती नजर आई। परंतु कुछ माह बीतने के बाद अभी स्थिति कुछ और ही बया कर रही है. ।

चार दिन की चांदनी फिर वही अंधेरी रात…
यह कहावत यहा चरितार्थ होती दिख रही है वह कहते हैं ना नेताओं के चुनावो के वादे आखिर कब तक चलते हैं इसी को लेकर आज नगर में विकास कार्य थम सा गया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से जो चुनावी वादे किए गए थे वह अब भूलने के कगार पर आ गए हैं क्योंकि शुरुआती दौर में तो नगर के विकास को बड़ी तेजी से उड़ान पंचायत के उपसरपंच नारायण मारू द्वारा दी गई थी परंतु आज उड़ान को मानो लगाम सी लगा दी गई हो । आज के हाल कुछ और ही बयां करते नजर आ रहे हैं।

क्योंकि चुनाव जीतने के लिए विकास के वादे तो हर कोई नेता जनप्रतिनिधि करता है परंतु उसे रीति निती के साथ निचले स्तर तक कार्यों को करना बहुत कम जनप्रतिनिधि से हो पाता है ।

आज ग्राम पंचायत लाबरिया में देखा जाए तो नगर की स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी नजर आ रही है साथ ही कचरा वाहन को तो मानो गयब ही कर दिया गया हो.

लाबरिया दसई मुख्य मार्ग पर पानी के निकासी नहीं होने से बारिश का पानी जमा रहता है जिससे राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही मोहल्लेवासी परेशान नजर आते हैं क्योंकि पानी के भराव होने से बीमारी पनअपने का खतरा रहता है इसके जस्ट सामने ही एक स्कूल भी है जहां से प्रतिदिन छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों का आवागमन भी रहता है अब देखना यह होगा कि ग्राम पंचायत लाबरिया का विकास रथ यूं ही थमा रहेगा या प्रगती की ओर अग्रसर होगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार…

शुरू से ही मेरी मंशा है कि पूरे गांव को विकास करके रोशन कर दूं अभी स्टेट लाइट और भी लगवाना बाकी है परंतु पिछला पेमेंट जमा नहीं होने से अभी स्टेट लाइट बंद पड़ी है. विकास के मुद्दे बात को लेकर मुझे डराया धमकाया जाता है कार्य नहीं करने दिए जाते हैं. इस वजह से कार्य रुका है मामला संज्ञान में है साथ ही पंचायत से लगाकर माही कॉलोनी तक दोनों और नाली निर्माण की TS बनवा दी गई है जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा 8 दिन में समस्या से ग्रामीण वासियों को निजात दिलवा कर रहूंगा

नारायण मारू ऊर्जावान उपसरपंच ग्राम पंचायत लाबरिया.