ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री यादव ने प्रातः कटनी शहर का भ्रमण कर किया निरीक्षण
बस स्टैंड, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण और फारेस्टर प्ले ग्राउंड में निर्माणाधीन स्टेडियम को देखा
कटनी।कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार की सुबह 7 बजे कटनी शहर का भ्रमण कर कई स्थलों का निरीक्षण किया और शहर सौंदर्यीकरण के नजरिए से चाका से पीर बाबा तक डिवाइडर में सघन और व्यवस्थित प्लांटेशन कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री यादव ने डिवाइडर में पूर्व हुये प्लांटेशन के बीच पौधारोपण के गैप में नये पौधे लगाने निर्देशित किया।ताकि डिवाइडर के पौधारोपण व्यवस्थित स्वरूप में और सुंदर दिखें। कलेक्टर श्री यादव ने जगन्नाथ चौक से घंटाघर और बायपास रपटा,बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी पहरूआ पहुंच कर सब्जी मंडी के स्थल का अवलोकन किया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर और माई नदी क्षेत्र देखते हुए शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक पहुंचे।
कलेक्टर श्री यादव वहां से बाबा घाट वापसी में रोशन नगर,एनकेजे रोड होते हुए गायत्री नगर अंडरब्रिज से सिविल लाइन स्थित फारेस्टर प्ले ग्राउंड में निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्य का मुआयना भी किया ।
इस दौरान एस डी एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार बी के मिश्रा और उपायुक्त नगर निगम पी के अहिरवार सहित अन्य नगर निगम कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन