

सावन के महीने जिस भक्त से कुछ भी न बने तो मात्र एक लोटा शुध्द जल जो भक्त सच्चे मन से किसी भी शिवलिंग पर चढ़ाता है उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है इसलिए सावन का महीना भोलेबाबा को प्रशन्न करने का सबसे सुंदर महीना है उक्त विचार पिपलेश्वर धाम पर चल रही शिवकथा के विश्राम पर गुना के गौरव ओर मध्यभारत के सुप्रसिद्ध कथाव्यास श्री शाश्वत जी महाराज ने व्यक्त किये उन्होंने गौमाता की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया और कहा अगर गौमाता सुरक्षित रहेगी तभी सनातन धर्म और भारत देश सुरक्षित रहेगा, जैसा कि विदित है पूज्य कैलाश गिरी जी महाराज के सानिध्य में चल रही कथा का आज महाविश्राम हुआ कथा के विश्राम ओर वडी ही करुणामयी वेला रही ,कथा का भण्डारा 31 जुलाई को दोपहर 1 वजे से होगा जिसमें शाश्वत जी महाराज भी रहेंगे

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…