Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश द्योषित करे सरकार – विधायक प्रताप ग्रेवाल विधायक ग्रेवाल ने अवकाश द्योषित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सरदारपुर- सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश द्योषित करने की मांग की। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि मध्यप्रदेश एक आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है आदिवासी समाज अनादिकाल से ही अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओ और रीति-रिवाजो को सवंर्धित एवं संरक्षित करने के लिए जाना जाता है, जिसे संवैधानिक तौर पर भारत के संविधान मे अनुसूचित जनजाति के रूप मे एक अलग विशिष्ट पहचान मिली है। वर्ष 1994 मे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस द्योषित किया गया है इस दिन आदिवासी समाज अपने मानव अधिकारो के संवर्धन एवं संरक्षण को बताता है एवं अपनी मूलभुत सुविधाओ एवं अपनी समस्याओ से अवगत करवाता है। इस दिवस को संपूर्ण आदिवासी समाज एवं वृहद् उत्सव के रूप मे अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाता है जिसमे शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल होते है। पूर्व मे भी विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश द्योषित किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष अभी तक शासकीय अवकाश द्योषित नही किया गया है जिससे संपूर्ण आदिवासी समाज मे शासन के प्रति नकारात्मक संदेश फेल रहा है। इसलिए शीघ्र ही 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे शासकीय अवकाश द्योषित किया जाए, ताकि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी सहित समस्त आदिवासी समाज विश्व आदिवासी दिवस उत्साह पूर्वक मना सके।