दिनांक- 10.08.2024 थाना कोतवाली कटनी
अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही
दो आरोपियों के कब्जे से 01 लाख 60 हजार का करीब 16 कि.ग्रा. गांजा बरामद
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने व अवैध मादक पदार्थों का कारोवार करने वालों पर नजर रखते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली आषीष कुमार शर्मा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार अवैध नषे के विरूद्ध कार्यवाहियां की जा रही है।
दिनांक 09.08.2024 को ईलाका भ्रमण हेतु रवाना स्टाफ को पौंसरा बॉयपास में वेयर हाउस के पास दो व्यक्ति दिखे जिनमें से एक व्यक्ति ट्राली बैग और दूसरा व्यक्ति बैग लिए हुए था। दोनों व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर जाने का बहाना बनाने लगे। जिन्हें रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह पिता
नारायण सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ननौरा पोस्ट पीपट जिला छतरपुर एवं सत्या मेहर पिता वृंदावन मेहर उम्र 37 वर्ष नि. पुरूमुण्डा थाना मोनीमुण्डा जिला बौद्ध उड़ीसा का होना बताए। दोनों व्यक्तियों का आचरण संदेहास्पद प्रतीत होने पर साथ में लिए हुए ट्राली बैग एवं बैग की चैन खोलकर देखा गया तो दोनों बैग में अलग-अलग 09 पैकेट व 07 पैकेट खाकी रंग की सैलो टेप से लिपटे मिले, जिन्हें खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। मौके पर ही विधि अनुसार पंचनामा कार्यवाही की गई। आरोपी सुरेन्द्र सिंह
के कब्जे से मिले गांजा की मात्रा 8.475 कि.ग्रा एवं आरोपी सत्या मेहर के कब्जे से मिले गांजा की मात्रा 7.036 कि.ग्रा. पाई गई। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से 15.511 कि.ग्रा. गांजा कुल कीमती 160000 रू का जप्त कर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 608/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से गांजा के स्त्रोत के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता –
1. सुरेन्द्र सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ननौरा पोस्ट पीपट जिला छतरपुर
2. सत्या मेहर पिता वृंदावन मेहर उम्र 37 वर्ष नि. पुरूमुण्डा थाना मोनीमुण्डा जिला बौद्ध उड़ीसा
जप्त गांजा की मात्रा व कीमत- 15.511 कि.ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 160,000 रू
पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा जी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. अंकित मिश्रा, सउनि. प्रहलाद पैकरा, दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर. अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, नीरज पाण्डेय, मनोज पटेल, आर. राहुल तिवारी, मनु त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, अनमोल, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, मयंक सिंह की विशेष भूमिका रही है।
कटनी ब्यूरो चीफ संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

More Stories
बकाया कर अदायगी न करने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सख्त कार्रवाई 10 बड़े बकायेदारों को जारी किया वारंट
सशक्त नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास: 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण सुदृढ़ सड़कों से सशक्त शहर की ओर बढ़ता कटनी
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय