
कन्हरगांव, 10 अगस्त शनिवार को- कन्हरगांव उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।जैसे कि श्री एम,बी,सिंह सर ने प्रिंसिपल का पदभार संभाला है। पूर्व में मोरडोगरी विद्यालय में सेवा देने वाले सिंह सर को शिक्षा विभाग द्वारा कन्हरगांव विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है।
इससे पहले श्री संतोष माठे प्रिंसिपल के रूप में कन्हरगांव विद्यालय में सेवा दे रहे थे। सिंह सर के पदभार संभालने से विद्यालय में एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।और छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उनकी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ मिलेगा।
सिंह सर के नेतृत्व में विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की उम्मीदें हैं। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित इष्ट मित्रों ने श्री सिंह सर को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है