वर्षों से रुके विकास कार्य के सपने को लगे पंख ,महापौर प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय जनों की माँग को किया पूरा
संत कंवरराम वार्ड में लगभग 33 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड ,वार्ड के वरिष्ठ नागरिक से कराया भूमिपूजन
कटनी।आज दिनांक 11 अगस्त को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने संत कंवरराम वार्ड के स्थानीय जनों की वर्षों की माँग को पूरा करते हुए एक और विकास कार्य की सौग़ात दी है।महापौर सूरी द्वारा संतकवर राम वार्ड में लगभग 33 लाख की लागत से जयराम गुरनानी से तालाब तक बनने जा रही सीसी रोड का भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक आनंदराम पोपटानी एवं घनश्याम दास से कराते हुए वार्ड वासियों को शुभकामनाएँ दी।वार्ड वासियों में वर्षों की माँग
को पूरा होते देख महापौर सूरी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया साथ ही खेमचंद पोपटानी द्वारा उक्त विकास कार्य हेतु महापौर जी का विशेष आभार प्रकट कर सभी वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया।इस दौरान निगमाध्यक्ष माननीय मनीष पाठक स्थानीय पार्षद गोविंद चावला,पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी सहित समस्त पार्षद साथियों का भी फूल माला से स्वागत किया गया।भूमिपूजन के शुभ अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,ईश्वर बहरानी,उपयंत्री अश्वनी पांडेय ,जयराम दास,अशोक बजाज,सतीश मोटवानी,शुभम शर्मा,सुरेश राजश्री,महेश होतवानी,राजा लघानी,विक्की गुरनानी,गोपी पोपटानी,नवीन मोटवानी,कौशलाधीश शर्मा,सुनील नारवानी स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

More Stories
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा का आकस्मिक निधन