
जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत पटपड़ा में 16 अगस्त गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें ग्राम सभा गांव गणमान्य नागरिक एवं ग्राम लोग उपस्थिति हुए पंचायत सचिव सुरेश यदुवंशी ने मध्य प्रदेश शासन की निर्देश अनुसार आदेश पत्र को पढ़कर ग्राम की जनता को सुनाया और उस पर विभिन्न निर्णय लेते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
इस ग्राम सभा में गांव के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कई निर्माण कार्यों पर सर्व सहमति से निर्णय लेते हुए दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए। पंचायत सरपंच अनीता उइके ने अपने गांव के विकास के लिए सहमति देते हुए सीसी रोड, आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्री वॉल, पाइपलाइन विस्तारीकरण, भुजलिया घाट पनघट स्थल पर स्टाफ डेम नदी नाले की सफाई, तालाब शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हाटाने और साफ-सफाई, नाली निर्माण, पानी की निकासी,और मनरेगा के तहत कई गांव के विकास के लिए कई निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पारित कर अपनी सहमति दी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गांव के विकास के लिए गांव में कई सड़कें जो कच्चा मार्ग से होते हुए गुजरती है। और बारिश के समय दलदल में तब्दील हो जाती है।वह मार्गों को के विषयों को लेकर पंचायत से जल्द निर्माण कार्य करने की बात कही। पंचायत सरपंच ने कहा कि हमें कच्चे मार्ग में शासन द्वारा मुरम या पुराव करने का कोई प्रावधान नहीं है, हम इन मार्गों के स्थानी निवासियों के बसावटों के स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य कर सकते हैं।
पंचायत सचिव सुरेश यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार विभिन्न जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराते हुए ग्राम सभा को जानकारी दी, जिसमें गांव के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए गांव के कई विकास कार्यों पर सर्व सहमति से निर्णय लेते हुए दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप