नगर निगम का जारी हुआ पेमेंट Q R कोड

कटनी,वरिष्ठ पार्षद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा नगर पालिक निगम कटनी का क्यू.आर. कोड जारी कर सभी से सहयोग की अपील की और बताया की नगर पालिक निगम कटनी में गत माह से लाइट की व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था बुरे तरीके से चरमरा गई है जो लाइटें बंद हो गई हैं उनकी रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है जब संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण से बात की जाती है तो उनके द्वारा अपनी असमर्थता व्यक्त की जाती है और ऐसा बताया जाता है की लाइट न होने के कारण सामान न होने के कारण लाइट नहीं बन पा रही है जिसका कारण यह बताया जा रहा है कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति सही न होने के कारण सामानों की खरीदी नहीं हुई है जिससे यह दर्शित होता है कि नगर पालिक निगम कटनी में आर्थिक तंगी है इस कारण लाइट नहीं बन पा रही है जबकि नगर पालिका निगम कटनी द्वारा अनाप-शनाप तरीके से फिजूल खर्ची की जा रही है और अनावश्यक सामग्रियां खरीदी जा रही हैं जहां की कमीशन का खेल खेला जाता है जिसके लिए कोई भी वित्तीय संकट नहीं है लेकिन जनता से जुड़े हुए महत्वपूर्ण ज्वलंत जरूरत के लिए वित्तीय संकट बताया जा रहा है जिससे पूरे कटनी के आम जन मानस में रोष भी है सभी परेशान है जिससे व्यथित होकर वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा गांधीवादी तरीके से आंदोलन का मार्ग अपनाया गया और नगर निगम आयुक्त का क्यूआर कोड उपलब्ध कराकर स्वयं कुछ राशि दान भी दी और आम जनता के बीच भेज दिया गया है और सभी से अपील की है कि नगर निगम में आए हुए इस प्रकार के दिखावटी वित्तीय संकट में कुछ राशि लाइट प्रकाश व्यवस्था हेतु इन्हे दान कर जनता की शक्ति का आभास कराएं और नगर निगम में बैठे वर्तमान में प्रभारी अधिकारी गणों से अनुरोध किया है की लाइट प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करें अन्यथा नगर के प्रमुख चौराहों पर और नगर निगम गेट में क्यूआर कोड की फोटो लगाकर और वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और लोगों से मांग की जाएगी कि नगर निगम में राशि दान करने की कृपा करें और शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
धन्यवाद
🙏🌹🙏
एड. मौसूफ बिट्टू

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर