कटनी के बड़वारा क्षेत्र में रात्रि के समय अपने गांव जाने के लिए महिला को नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-100 ने महिला को उनके घर पहुँचाया
जिला कटनी के थाना बड़वारा के अंतर्गत एक महिला को अपने गांव जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 में दिनाँक 24-08-2024 को रात्रि 08:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बड़वारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक जगत सिंह पायलेट अशोक कुमार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि महिला को रात्रि में खराटा गाँव जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था। महिला अनीता पति रमेश कोल ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा एफ आर व्ही वाहन से महिला को उनके गांव पहुँचाया गया। देर रात सहायता करने के लिए महिला एवं परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर