महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दी शहरवासियो को जन्माष्टमी पर्व की बधाई
देर रात शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुँच कर महापौर सूरी ने सफाई,प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश
कटनी।नगर पालिक निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शहर वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अनन्य शुभकामनाएं दी है तथा नागरिकों को भारतीय संस्कृति से जुड़े इस पर्व को उमंग-उल्लास-उत्साह के साथ मनाये जाने की अपील की है। उन्होने
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भक्ति आराधना के इस पर्व को परंपरागत रूप से मनाने तथा भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का अनुशरण करने का आव्हान किया है।साथ ही मान मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप शहर के सभी प्रमुख
मंदिरों में साफ़-सफाई,विशेष प्रकाश व्यवस्था एवं मंदिरों में धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस हेतु महापौर प्रीति संजीव सूरी देर रात शहर के
सारे मंदिरों में स्वयं पहुँच कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए नगर निगम द्वारा की जाने वाली पर्याप्त प्रकाश,पेयजल,सफ़ाई,आवारा पशु नियंत्रण इत्यादि सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर धूम धाम से जन्माष्टमी पर्व मनाये जाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए है।इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,बीना बैनर्जी ,जयनारायण निषाद,सुरेंद्र गुप्ता,समाजसेवी प्रवीण बजाज पप्पू भैया,अनुराग बजाज,राहुल बजाज,टिल्लू सिंघानिया,उपयंत्री मोना करेरा,मृदुल श्रीवास्तव, विक्रांत ब्राह्मण ,सुशील सोनी,स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह क्षेत्रीय उप स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

More Stories
सशक्त नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास: 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण सुदृढ़ सड़कों से सशक्त शहर की ओर बढ़ता कटनी
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर