Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रस्तुति परक नाटक कार्यशाला का हुआ समापन इल्यूजन थिएटर एवं सेवाभाव जागरण समिति भोपाल का विनम्र आयोजन सफल आयोजन।

प्रस्तुति परक नाटक कार्यशाला का हुआ समापन
इल्यूजन थिएटर एवं सेवाभाव जागरण समिति भोपाल का विनम्र आयोजन सफल आयोजन।

विंग्स थिएटर के द्वारा विगत कुछ दिनों से चल रही नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसके तहत कटनी के ही विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ तीन लघु नाटक श्री लोकनाथ साहू जी द्वारा लिखित एवं अभिनेता हिम्मत गोस्वामी द्वारा निर्देशित एवं श्वेता सोंधियां के सहनिर्देशन मै *दुर्घटना, सौदा ,भंवर* इन तीन नाटकों का मंचन इल्यूजन थिएटर एवं सेवा भाव जागरण समिति भोपाल के सहयोग से शासकीय तिलक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कटनी में किया गया ,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर अनामिका अकैडमी की प्रिंसिपल श्रीमती अनामिका वाजपेई , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग कार्यवाह अमित कनकने जी भाई साहब एवं शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी के प्राचार्य श्री सुधीर खरे साथ ही साथ गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या चित्र भी उपस्थित रहे ।इसके साथ सैकड़ो की तादात में दर्शन गण उपस्थित रहे ।इस नाटक के निर्देशक थे हिम्मत गोस्वामी एवं सहनिर्देशक थी भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से प्रशिक्षित कटनी की ही श्वेता सोंधिया थी मंच का संचालन श्रीमती पूनम गुप्ता जी ने किया, इसके साथ ही संस्कार भारती कटनी की अधयक्षा उमा बहरे जी ,दीपाली गुप्ता,आकांक्षा बरसाइयां,के साथ तिलक कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। हिम्मत गोस्वामी ने बताया की कार्यशाला में अभिनय के विभिन्न पक्षों के ऊपर ध्यान दिया गया रियलिज्म एवं नेचुरलिज्म के ऊपर बात की गई कैसे एक अभिनेता अपनी तैयारी करता है अपने चरित्र का निर्माण करता है और चरित्र का निर्माण करने के बाद उसे दर्शकों तक पहुंचता है इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नाटक को तैयार किया गया।नाटक तीन भागों मैं किया गया पहला भाग मैं दुर्घटना नाटक किया गया ,दूसरे भाग मैं सौदा नाटक किया गया तथा तीसरे भाग मै भंवर नाटक का प्रदर्शन किया ।45 मिनिट की अवधि के इस नाटक की बीस दिन तक कार्यशाला चली ,इस कार्यशाला में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रशिक्षण लिया और बड़े ही उत्साह पूर्व होकर नाटक का मंचन किया। हिम्मत गोस्वामी ने समस्त कटनी मीडिया एवं तिलक कॉलेज के प्राचार्य अनामिका स्कूल की प्रिंसिपल एवं सभी सुधि दर्शकों का आभार व्यक्त किया।एवं अपने सभी अभिनेता गण साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिस शहर में सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ती रहती है और बच्चों में भी कुछ नया करने का भाव आता है। नाटक में भाग लेने वाले कलाकार थे क्रमशः ऋतिक सेठिया ओम तिवारी शेरीन मसीह,यशस्वी सिंह, रूद्र सिंह, रिद्धिमा सिंह ,कार्तिक, कुणाल ,विश्वराज सिंह, मयंक वंशकार ,श्वेता सोंधिया लाइट पर अनिल वर्मन एवं म्यूजिक पर सुरेंद्र कुशवाहा ,राहुल बाहरोलिया उपस्थित रहे