Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आरोपियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

इन दिनों कटनी जीआरपी थाने का 29 अक्टूबर 2023 का अपराधियों के खिलाफ सख्ती से पूछताछ का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। कांग्रेस जहां पुलिस की इस कार्यवाही को दलित महिला के नाम पर भुना रही है। वहीं सोशल मीडिया में कुछ तथाकथित लोग बिना जानकारी के भ्रामक समाचार पोस्ट कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि तथाकथित इस वीडियो में नजर आने वाली महिला एक अपराधी प्रवृति की महिला है और इस महिला पर विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं वीडियो में दिख रहे युवक के विरूद्ध भी थाने में अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं इस मामले से जुड़े अपराधी दीपक वंशकार के विरूद्ध जिला बदर की भी कार्यवाही की गई है और यह अपराधी 10,000/- रूपये का ईनामी अपराधी है और उसके ऊपर लगभग 19 अपराध पंजीबद्ध है।

🔵मामला क्यों आया सुर्खियों में – दरअसल दीपक वंशकार बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ जीआरपी थाना कटनी के अपराध क्रमांक 556/23 धारा 379 ताहि के फरार आरोपी दीपक वंशकार पिता स्व. चंदन वंशकार उम्र 25 वर्ष निवासी झर्रा टिकुरिया फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी का जीआरपी थाने का निगरानीशुदा बदमाश है, जिसके विरूद्ध थाना जीआरपी कटनी में कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं तथा जीआरपी कटनी में तीन इस्तगामा 110 जाफौ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है तथा शहर कटनी के थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी में 4 अपराध, थाना माधवनगर में 01 अपराध, थाना कोतवाली में 03 अपराध पंजीबद्ध होकर माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी दीपक वंशकार के विरूद्ध कुल 18 अपराध पंजीबद्ध होने से तथा वर्ष 2016 से अभी तक लगातार अपराधों में संलग्न होकर सक्रिय होने से चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने से तथा जीआरपी कटनी के पूर्व से निगरानी बदमाश होकर गैंग चला रहा था जिसकी जीआरपी थाना कटनी में गैंग हिस्ट्रीशीट खोली गई है जो आरोपी दीपक वंशकार गैंग का लीडर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से आरोपी दीपक वंशकार के विरूद्ध मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 4, 5, 6 के तहत जिला बदर की भी कार्यवाही की गई है। वहीं दीपक वंशकार की मां कुसुम वंशकार के खिलाफ जीआरपी थाना कटनी में 30 अक्टूबर 2023 को 151 का मामला पंजीबद्ध है और सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के झांसी के एक थाने में भी इस महिला के खिलाफ शराब की तस्करी का मामला पंजीबद्ध हुआ है। वहीं आरोपी के बेटे दीपराज वंशकार के खिलाफ 2023 में रंगनाथ नगर थाने में थाना 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज है। इन्हीं अपराधों के खुलासे के संदर्भ में जीआरपी कटनी ने पूछताछ की है।

🔵कहां से आया वीडियो चर्चा में

चूंकि इस मामले को लगभग 10-11 महिने हो चुके हैं और पुलिस अपनी पूछताछ और पड़ताल में इन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तमाम अपराधों के खुलासे कर चुकी है। अचानक ही इस मामले में कटनी का एक तथाकथित पत्रकार दिनेश प्रजापति द्वारा जीआरपी टीआई अरूणा वाहने से लगातार व व्हाट्सएप चैट एवं संपर्क कर इस 10 महिने पुरानी पुलिस पूछताछ की घटना के वीडियो होने की जानकारी देने लगा और बताने लगा कि आरोपी दीपक वंशकार के वकील निवासी झरराटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर लीलाधर जाटव के पास भी इस घटना के वीडियो है, विदित हो कि लीलाधर जाटव का भाई राजेश जाटव झरराटिकुरिया का कांग्रेस पार्टी का पूर्व पार्षद हैं और वह आपकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से कर रहा है। श्रीमती वाहने को बैठकर इस मामले को निपटाने की बात कहने लगा। दिनेश प्रजापति कहने लगा कि यह वीडियो मुझे कहां से मिला हैं और किसने दिया है और इसमें जीआरपी थाना कटनी के कौन कौन पुलिसकर्मी संलग्न हैं यह सब जानकारी देने के लिए मिलने की बात कहकर यह प्रस्ताव देता रहा कि मेरा इलाज किडनी में स्टोन का बंसल हाॅस्पीटल भोपाल में होना है। मैं चाहता हूं कि सारे वीडियो आप को देकर अपना इलाज भोपाल जाकर करवाऊं। इस मंशा के साथ वह लगातार जीआरपी कटनी टीआई से संपर्क करने लगा। कल दिनांक 28 अगस्त 2024 को लगातार टीआई श्रीमती वाहने के संपर्क में रहा। दिनेश प्रजापति चाहता था कि उसे 5 लाख रूपये दिये जाएं जिससे वह अपने पास के वीडियो डिलीट कर देगा और अपने इलाज के लिए भोपाल रवाना हो जाएगा। उसकी इस मांग को नहीं मानने के कारण आखिरकार पुलिस की जांच-पड़ताल की यह वीडियो वायरल कर दिया गया और कांग्रेस इस वीडियो को दलित महिला के नाम पर भुनाने का प्रयास करने लगी। जरूरी है यह जानना कि दिनेश प्रजापति को जीआरपी थाने के गोपनीय वीडियो कहां से प्राप्त हुये।

🔵कांग्रेस दलित महिला के नाम पर कर रही है राजनीति

तमाम अपने ट्वीट में कांग्रेस के नेताओं ने इस बात का उल्लेख किया है कि वह महिला दलित समाज की है और पुलिस दलित महिला का उत्पीड़न कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि कटनी जीआरपी टीआई अरूणा वाहने भी दलित समाज से आती है और श्रीमती वाहने इस कार्यवाही को किसी भी दुर्भावनावश बिलकुल भी नहीं कर रही है, बल्कि इस महिला का पुत्र दीपक वंशकार बहुत ही शातिर अपराधी है और तमाम अपराधों में लिप्त आरोपी है। दीपक लूटपाट और चोरी करके चोरी का सामान अपनी मां कुसुम और पुत्र दीपराज वंशकार के पास छोड़कर फरार हो जाता था और कुसुम और दीपराज के खिलाफ भी पूर्व से ही थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं। अब सवाल यह है कि मानव अधिकार या दलित उत्पीड़न की बात करने वाले सभी बुद्धिजीवियों को यह भी सोचना होगा कि जिन यात्रियों के पास से लाखों की चोरी हो रही है और दीपक वंशकार जैसे अपराधी लगातार चोरी कर रहे हैं तो ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य आमजनों के अधिकारों का हनन नहीं हो रहा है। जिसके पास से लाखों रूपये और पैसे की चोरी होती है ऐसे यात्रियों को किस पीड़ा के दौर से गुजरना पड़ता है, इस पर भी चिंतन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही इतने अपराधों में लिप्त ऐसे आरोपियों से सच्चाई बाहर लाने के लिए अगर पुलिस ने थोड़ी सख्ती से पूछताछ की है तो इसमें पुलिस की कितनी गलती है। जबकि इसी मामले की पूर्व में भी दो बार शिकायत की जा चुकी है और दो बार जांच हो भी चुकी है।