स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर गिरफ्तार
माधवनगर पुलिस थाना, जिला कटनी द्वारा फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर को आज गिरफ्तार किया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक
डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में मिली। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने किया।
घटना विवरण:
दिनांक 30.08.2024 को माननीय न्यायालय श्रीमती के.एन अहिरवार अपर सत्र न्यायाधीश कटनी, की न्यायालय से जारी प्रकरण क्र.99/22 धारा 294,323,506,327,329,34 भादवि, में 1 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी संजीत उर्फ शूली ठाकुर पिता गुलाब ठाकुर उम्र 40 वर्ष नि0 संजय नगर से आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया जिसे जेल भेज दिया गया है।
मुख्य भूमिका:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक रवि मोहन जाटव, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सुनोज दुबे ने सराहनीय भूमिका निभाई।

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर