दाधिकांदो महोत्सव एवं मटकी फोड़ी प्रतियोगिता वर्ष 2024
आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि कल दिन रविवार दिनांक 01/09/2024 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम विकास समिति – भरवारा के द्वारा अपने ग्रह ग्राम में दाधिकांदो उत्सव एवं मटकी फोड़ो प्रतियोगिता ( जमीनी एवं आसमानी मटकी ) का आयोजन किया जा रहा है । ( साथ ही कई अन्य तरह के खेल भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं । )
सरपंच संतोष निषाद, रवि नायक, उपसरपंच अजित, अन्नू, नितेश, अमित, ऋषभ, मनीष नायक, जासू नायक,ब्रजेश,कालू, दीनदयाल,नन्दा,नीरज चौधरी,बिक्की विनय,अखलेश आदि शामिल रहैंगे
प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को समिति के द्वारा नगद राशि, शील्ड, मैडल और अन्य उपहार प्रदान किए जायेंगे
नोट – कल होने वाले दाधिकांदो प्रोग्राम के साथ ही, आगामी गणेशोत्सव कार्यक्रम – की रूपरेखा बनाने हेतु समिति के द्वारा एक मीटिंग भी होनी है, अतः आप सभी परिवारजनों से और समिति के सभी सदस्यों से निवेदन है कि कृपया आप सभी कल होने वाले प्रोग्राम में अवश्य उपस्थित होवें।
स्थान – काली माता जी की मढिया, ग्राम – भरवारा ।
समय – दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक।।
दिनांक – 01–09–2024
युवा उत्सव कमेटी ग्राम भरवारा
ग्राम विकास समिति ग्राम भरवारा

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर