श्री रानी सती दादी का भादो महोत्सव धूमधाम से मना
कटनी / गत दिवस दिव्यांचल गार्डन में रानी सती दादी का भादो महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसके प्रथम दिवस आयोजित दादी के जीवन पर आधारित मंगल पाठ एवं द्वितीय दिवस नानी बाई के मायरे का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदर एवं सजीव चित्रण के साथ पुण्य लाभ प्राप्त किया।
प्रथम दिवस दादी जी के मंगल पाठ का शुभारंभ जोत प्रज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात मां जगदंबा स्वरूपा श्री रानी सती दादी जी के जीवन पर आधारित मंगल पाठ का वाचन कोलकता से पधारे
मोनू सिंगर एवं पार्टी द्वारा सजीव एवं संगीतमय प्रस्तुति दी गई रानी सती दादी जी के भजनों के साथ ही दादी जी का जन्म, बाल्यकाल, विद्यालय गमन, विवाह, हल्दी, मेहंदी, गजरा, छप्पन भोग आदि के प्रसंग प्रस्तुत किए गए जिसमें चुनरी धारण की हुई महिलाओं सहित उपस्थित सभी भक्त जनों ने झूम झूम कर मंगल पाठ का आनंद उठाते हुए रानी सती दादी का गुणगान किया महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया मंगल पाठ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को धार्मिक रीति रिवाज,संस्कृति की जानकारी देना और आपसी
भाईचारे को बढ़ाना था | आयोजन के द्वितीय दिवस अटूट श्रद्धा पर आधारित नानी बाई रो मायरो की प्रेरणादायक कथा को जीवंत रूप में संगीतमय प्रस्तुति की गई इस कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण का गुणगान किया गया जाता है जिसमें नानी बाई के भात भरने की रस्म का वर्णन होता है नानी बाई के पिता गरीब परिस्थिति के थे जिनके पास भात भरने के लिए कुछ नहीं था उन्होंने मदद की गुहार लगाई परंतु किसी ने मदद नहीं की अंत में भगवान कृष्ण की स्तुति करते हुए नानी बाई के ससुराल की ओर चल पड़े लेकिन इसके पूर्व ही भगवान कृष्ण ने नानी बाई के घर में भात के जेवर कपड़े भर दिए यह सच्चे भक्तों पर भगवान की असीम कृपा को दर्शाता है |
इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान दिव्यांचल गार्डन का प्रांगण भक्ति भाव में डूबा रहा। आयोजन को सफल बनाने में कटनी के दादी परिवार के सदस्य एवं महिला मंडल जी जान से जुट कर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देते रहे |

More Stories
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर
कटनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग