Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन का हुआ कटनी आगमन नगर निगम पहुँच कर सफाई कर्मचारियों के साथ ली बैठक,कर्मचारियों के हित में दिए आवश्यक निर्देश

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन का हुआ कटनी आगमन
नगर निगम पहुँच कर सफाई कर्मचारियों के साथ ली बैठक,कर्मचारियों के हित में दिए आवश्यक निर्देश

कटनी। एम वेंकटेशन,  अध्यक्ष (भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा आज दिनांक 5 सितंबर को कटनी नगर पालिक निगम कार्यालय पहुँच कर समस्त सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए नगर निगम में आउटसोर्स,फिक्स,एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों को किया जाने वाला वेतन भुगतान,ईपीएफ पर चर्चा करते हुए संपूर्ण जानकारी ली गई एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनको दी जाने वाली अन्य सुविधाओं जैसे यूनिफार्म,जूते,ग्लव्स,आईडी कार्ड,ईपीएफ,अवकाश इत्यादि की जानकारी लेते हुए महिला कर्मचारी हेतु शौचालय,चेजिंग रूम,समय पर वेतन भुगतान, महिला कर्मचारियों की सहायता हेतु कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न शिकायत निवारण समिति की जागरूकता हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गए। साथ ही सभी कर्मचारियों को आयोग का दूरभाष क्रमांक 01124648924 प्रदाय करते हुए किसी भी प्रकार की सहायता हेतु आयोग से संपर्क स्थापित करने की जानकारी दी। उक्त बैठक के दौरान महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,जिला पंचायत सीईओ एवं निगमायुक्त शिशिर गेमावत,एमआईसी सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद शकुन्तला सोनी,प्रभा गुप्ता,उमेन्द्र अहिरवार,उपायुक्त पीके अहिरवार,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी,सहा यंत्री आदेश जैन,उपयंत्री अश्वनी पांडेय,प्र कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल एवं निगम के समस्त स्वास्थ्य कमर्चारियों की उपस्थिति रही