मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव,एवं निगम के कर्मचारी मोहम्मद सफ़ीक खान के आकस्मिक निधन पर कटनी नगर निगम ने किया शोक व्यक्त
कटनी। आज दिनांक 5 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव एवं नगर पालिक निगम कटनी के जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी मोहम्मद सफीक खान के आकस्मिक निधन पर गुरुवार शाम नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रीति संजीव सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में शोक सभा की गई।शोक सभा के दौरान शोक व्यक्त किया जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारजनों को इस गहन संकट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान,पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद डब्बू रजक ,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक समस्त उपयंत्री सहित निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

More Stories
कटनी रेलवे स्टेशन पर नकली पानी के साथ अवैध खाने का बड़ा खेल उजागर, ट्रेनों में ठेकेदारों का खुला संचालन
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर