श्रीमद्भागवत कथा मनुष्यो के सारे पापों का नाश करती है-पण्डित श्री उपाध्याय
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – राजोद श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर लेने से ही मनुष्य के समस्त पापों का नाश हो जाता है। ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप करने से आने वाली विपदा टल जाती है,ईश्वर की भक्ति मार्ग पर चलने से परमात्मा के दर्शन होते है। धन इतना संचित करो की सत्य को कभी छोड़ना न पड़े। झूठ,कपट,की जिंदगी जीने से अच्छा है सच की राह पर चलो।उक्त विचार रणछोड़राय मन्दिर राजोद पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पण्डित डाक्टर राजेन्द्र किशोरी उपाध्याय ने उपस्थित श्रद्धालुओ के समक्ष व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने कहा। कथा सुनकर उसको अपने चरित्र में शामिल करो,जिस से मन पवित्र होता है। सात दिन तक चली श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी लीलाओं का वर्णन किया ।
18 पुराणों में सबसे बड़ा पुराण श्रीमद्भागवत पुराण है,तथा सबसे छोटा पुराण मार्कण्डेय पुराण को बताया गया है। पण्डित श्री उपाध्याय ने कहा कि भाद्रपक्ष की पूर्णिमा के रोज किसी योग्य ब्राह्मण को दान करने से जीवन के पुण्य को प्राप्त कर मनुष्य परमगति को प्राप्त करता है। शुक्रवार कथा के समापन मौके पर महाआरती कर प्रसादी वितरण की गई।

More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल