गणेश उत्सव को लेकर तैयारिया जारी, बस स्टैण्ड पर होगा भव्य आयोजन
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर -सरदारपुर नगर मे विघ्नहर्ता भगवान गणेश के आगमन को लेकर तैयारिया जारी है बस स्टैण्ड पर देश प्रेमी मित्र मण्डल द्वारा निरंतर पांचवे वर्ष भी भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके भव्य पांडाल की तैयारियां जारी है गणेश चतुर्थी पर रात्रि 8 बजे गणेश स्थापना की जाएगी। दिनांक 8 सितंबर से रात्रिकालिन प्लास्टिक बाल क्रिकेट स्पर्धा प्रारंभ होगी जिसमे प्रथम पुरूस्कार 7000 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 4000 रूपये एवं इन्ट्री फीस 600 रूपये रखी गई है। गणेश उत्सव मे महाआरती 13 सितंबर को उतारी जाएगी एवं 14 सितंबर को डोल ग्यारस पर विशाल चल समारोह नगर मे निकाला जाएगा जिसमे सरदारपुर नगर मे पहली बार पुनेरी नासिक ढोल (महाराष्ट्र) द्वारा अपनी प्रस्तुती दी जाएगी।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है