गुना के थाना म्याना क्षेत्र में रात्रि के समय मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से घायल हुए पिता पुत्र को डायल-100 जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया जिला गुना के थाना म्याना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बगोनिया गाँव के पास मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 04-09-2024 को रात्रि 07:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक शुभम शर्मा पायलेट धर्मेन्द्र राजपूत ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से सुल्तान आदिवासी पिता श्री लंपी आदिवासी उम्र 35 साल निवासी काला पहाड़ तथा 07 वर्षीय बालक हल्के आदिवासी घायल हो गया था। डायल-112/100 जवानों द्वारा तत्काल एफ़आरवी वाहन से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गुना पहुँचाया गया।


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया