Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भारी मात्रा में अवैध शराब लिए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 07 कार्टूनों में रखे देशी प्लेन मदिरा के 350 पाव जप्त

 

भारी मात्रा में अवैध शराब लिए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 07 कार्टूनों में रखे देशी प्लेन मदिरा के 350 पाव जप्त

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.)* द्वारा आगामी त्यौहारों को लेकर पूर्ण सतर्कता बरतने व अवैध नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 08.09.2024 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक 19-20 साल का लड़का बैलट घाट के पास झाड़ियों में देशी शराब के कार्टून छिपाकर रख रहा है और मौका देखकर उन्हें बेचने की फिराक के लगा है। मुखबिक की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर थाना कोतवाली से प्र.आर. अजीत मिश्रा को हमराह स्टाफ के रवाना किया गया। जो मुखबिर के बताए स्थान पर एक लड़का जो लाल रंग की टी-शर्ट पहने था झाड़ियों में छिप गया। जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सूजल प्रजापति पिता ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी आधारकाप कटनी का होना बताया। आसपास तलाश करने पर झाड़ियों में सफेद रंग की बोरी से ढ़के देशी शराब के 07 कार्टून मिले जिन्हें खोलकर चैक करने पर प्रत्येक कार्टून में 180 मि.ली. के 50-50 पाव देशी प्लेन मदिरा के रखे हुए थे। आरोपी के कब्जे से जप्त शराब की कुल मात्रा 63 लीटर है जिसकी कुल कीमत 24500 रू है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर विधिवत मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 671/24 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व से थाना कोतवाली कुल 02 अपराध पंजीबद्ध होना पाए गए है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- सूजल प्रजापति पिता ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी आधारकाप कटनी

जप्त मादक पदार्थ, मात्रा व कीमत- 350 पाव देशी प्लेन मदिरा (63 ली.) कीमती 24500 रू

पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका-  पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन मंे एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. संतोष डेहरिया,  नगर पुलिस अधीक्षक  के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा, प्र.आर. अजीत मिश्रा, आर. अभिषेक राय, राहुल तिवारी एवं मयंक सिंह की अहम भूमिका रही।