विद्युत कर्मचारीयों का 3–3 लाख का बीमा कराया गया:बिट्टू
प्रदेश के प्रथम पार्षद पति–पत्नी जिन्होंने कर्मचारियों का बीमा कराया
अब अन्य निगम कर्मचारियों का भी कराएंगे बीमा
कटनी। वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू एवम पार्षद प्रियंका पैरवी बिट्टू द्वारा अपने क्षेत्र में आने वाले प्रकाश व्यवस्था लाइट व्यवस्था को सुधार करने वाले कर्मचारियों के का 3–3 लाख का बीमा इंश्योरेंस करा दिया गया और बीमा पॉलिसी की कॉपी भी वितरित कर दी है ज्ञात हो कि गत दिनों नगर पालिक
निगम कटनी के कर्मचारी की विद्युत प्रकाश व्यवस्था सुधार के दौरान अकस्मात मृत्यु हो गई थी जिस पर बाद में यह जानकारी प्राप्त हुई कि नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विद्युत प्रकाश व्यवस्था के कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का बीमा ही नहीं कराया जाता है जिससे की समस्त विद्युत विभाग के कर्मचारियों में डर भय का माहौल व्याप्त रहता है जिसके कारण कोई भी विद्युत कर्मचारी कार्य भी नहीं कर रहे थे जिन तथ्यों को अपने संज्ञान में लेकर पार्षद पति पत्नी द्वारा सकारात्मक कदम उठाया गया और अपने क्षेत्र के 10 विद्युत कर्मचारीयों का बीमा स्वयं करा दिया गया पार्षद दंपत्ति के इस प्रकार की सकारात्मक पहल से समस्त कर्मचारीयों एवं अधिकारियों मैं हर्ष का माहौल व्याप्त रहा और सभी ने आभार व्यक्त किया और मुक्त कंठ से इस कार्य की प्रशंसा की और अपेक्षा की भविष्य में ऐसे ही कार्य कर्मचारी अधिकारी हित में लिए जा सकें।
भवदीय
एड. मौसूफ बिट्टू
पार्षद/पूर्व नेता प्रतिपक्ष
नगर पालिक निगम कटनी

More Stories
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया