महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम की आय वृद्धि को लेकर ली अहम बैठक,संपत्तिकर, जलकर एवं ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थापन पर की चर्चा
कटनी।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक के साथ दिनांक 10 सितंबर को अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक लेते हुए संपत्ति कर, जलकर,ट्रेड लाइसेंस एवं सभी करों की समीक्षा करते हुए निगम सीमांतर्गत नगर निगम स्वामित्व की सभी दुकानों झंडा बाजार,सराफा के किराये की वसूली किए जाने के साथ साथ जलकर- सम्पतिकर वसूली में प्रगति लाने हेतु राजस्व उप
निरीक्षक,सहायक राजस्व निरीक्षक को सख़्त निर्देश दिए है।महापौर सूरी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर व्यवस्थापन की रूप रेखा तैयार कर यथा शीघ्र कार्यवाही करने,सुधार न्यास योजनाओं की जानकारी लेते हुए समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये है।उक्त बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,शशिकांत तिवारी,उपायुक्त पी.के अहिरवार,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

More Stories
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर
कटनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग