कानपुर ( पनकी )
प्रेमी बन गया दरोगा तो तोड़ा नाता लड़की ने दर्ज करा दी FIR, शादी का झांसा देकर रेप का इल्ज़ाम


प्रेमी बन गया दरोगा तो तोड़ा नाता.. लड़की ने दर्ज करा दी FIR, शादी का झांसा देकर रेप का इल्ज़ाम UP के कानपुर में पनकी थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा अनुज तिवारी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ते थे धीमे धीमे दोनो मे संबंध हो गया। जिसके बाद लड़के ने नौकरी के लिए तैयारी शुरू कर दी और फिर
उसकी नौकरी लग गई तो दरोगा ने नाता तोड़ लिया। लड़की का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर भाई अनूप और भाभी वर्षा संग मिलकर दरोगा ने मारपीट की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने दरोगा व उसके भाई व भाभी पर रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा थाने से गैर हाजिर चल रहा है। उस पर विभागीय कार्यवाही भी हो सकती है।
कानपुर से दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन*
ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*