लोकेशन – गंधवानी
महिला एवं बाल विकास विभाग- महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण माह चलाया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग- महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण माह चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सेक्टर आवलीपुरा गंधवानी (3) परियोजना गंधवानी के ग्राम गंधवानी आंगनवाड़ी केंद्र पर मौसमी सब्जियों से बनाए गए व्यंजनों और मौसमी फलों की प्रदर्शनी लगा कर पोषण माह मनाया गया इस दौरान गांव की गर्भवती धात्री महिलाओं को परियोजना अधिकारी डॉक्टर सेकुन कुरेशी द्वारा कुपोषण को दूर करने व सही पोषण आहार लेने और विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दी
इस दौरान वहा पर पर्यवेक्षक कला एस्के, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक, ग्राम की महिलाए और बच्चे उपस्थित रहे।
गंधवानी से संदीप सोलंकी की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।