Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

माधवनगर पुलिस की अवैध जुआ फड़ों पर बड़ी कार्रवाई: सात जुआरियों पर मामला दर्ज

थाना माधवनगर पुलिस न अवैध रूप से संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन, और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में, दिनांक 11 सितंबर 2024 को माधवनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में अशोक यादव के बाड़े और खेर माई मंदिर के पास पेड़ के नीचे अवैध रूप से संचालित दो जुआ फड़ों की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस टीम का गठन कर दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से सात जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
1. अमित केवट पिता रामलाल केवट, उम्र 37 वर्ष
2. विवेक केवट पिता वनस्पति केवट, उम्र 30 वर्ष
3. जितेन्द्र सिंह परिहार पिता विस्मबर सिंह परिहार, उम्र 32 वर्ष
4. रवि पटेल पिता दीनानाथ पटेल, उम्र 37 वर्ष
5. आशीष मेहरा पिता गोविन्द मेहरा, उम्र 38 वर्ष
6. नेत सिंह कुशवाहा पिता देवीदयाल कुशवाहा, उम्र 38 वर्ष (सभी निवासी संजय नगर, थाना माधवनगर)
7. अंकित पथयानी पिता आशाद कुमार पथयानी, उम्र 29 वर्ष (निवासी खैबर लाइन, थाना माधवनगर)
बरामद संपत्ति

1. कुल ₹2,700 नगद
2. 52 ताश के पत्ते
पुलिस टीम की सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक राम नरेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, अजीत सिंह, अविनाश मिश्रा, आरक्षक अमित कुमार, उपेंद्र बहादुर, रणविजय यादव, चंद्रेश सिंह और सुभाष यादव ने महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई

पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।