आष्टा -:
यश का सुयश राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक कैलाश परमार ने दी बधाई*

विद्यार्थी सुलभ सभी गुणों को आत्मसात कर निरन्तर अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहे नगर के होनहार बेटे यश पाठक ने कम्प्यूटर साइंस से एम एससी में स्वर्ण पदक हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया है ।
भोपाल में सम्पन्न हुए बरकत उल्लाह विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव उच्च शिक्षामंत्री इंदरसिंह परमार तथा विश्व विद्यालय के कुलपति की मौजूदगी में यश पाठक को यह सम्मान दिया गया है ।
यश पाठक प्रिंट और कला व्यवसाय से जुड़े पंडित राजेन्द्र पाठक तथा श्रीमती संजना पाठक के पुत्र हैं । यश पाठक माता को प्रथम गुरु और अपने पिता को प्रेरक मानते हैं । द्विज परम्परा और परिवार के स्वाध्यायी संस्कारों ने उन्हें लौकिक शिक्षा में बेहतर करने का जज्बा दिया । प्रारम्भिक शिक्षा और संस्कारों की बुनियाद पर ही निरन्तर सक्रिय रह कर यश ने कम्प्यूटर साइंस से एम एससी कर स्वर्णपदक का गौरव हासिल किया ।
पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार , केमिस्ट एशोशिएसन के अजित जैन आस्था , संजय जैन किला , प्रभुप्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति , अनाज व्यवसायी जितेंद्र साहू , एडवोकेट सुरेंद्र परमार , पूर्व पार्षद शैलेश राठौर , नरेंद्र कुशवाह सहित कैलाश परमार मित्रमंडल ने यश को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी
आष्टा से किरन रांका की रिपोर्ट

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक