
आष्टा /किरण रांका
पूर्व सफाई कामगार के निधन पर शोक सभा मे दी श्रद्धांजलि
जिस तरह से सात्विकता का सम्बंध सन्तों से , सुरक्षा का सम्बन्ध सैनिकों से होता है ठीक वैसे ही स्वच्छता का सम्बन्ध सफाई कामगारों से है ।
सफाई सैनिक एक निर्वेकल्पिक समाज है नगर तो क्या पूरे देश भर में इस समाज के योगदान को नजरअंदाज नही किया जा सकता । बचपन से लेकर आज तक तथा एक नपाध्यक्ष के रूप में भी हमने सफाई कामगारों के महत्व उनकी उपयोगिता और समस्याओं को देखा समझा है साथ ही सफाई कामगारों के बेहतर जीवन यापन और उनके लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के भी बेहतर प्रयास हम सभी जनप्रतिनिधियों ने समय – समय पर किये हैं ।
आज हम नगरपालिका की सेवा निवृत्त सफाई कामगार दिवंगत रामकली बाई के उत्तरीय कार्यक्रम में एकत्रित हो कर उन्हें श्रद्धांजलि दी रहे हैं लेकिन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम समाज के हर तबके को अपने साथ जोड़ कर मुख्यधारा में ले कर चलें । यह बात पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने नगर पालिका के सफाई दरोगा राजेश घेघट की माता जी की श्रद्धांजली सभा में कही ।
पूर्व नपाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय रामकली बाई ने बुरे से बुरे दौर में भी काम किया और बदली हुई परिस्थितियों में भी सेवाएं दीं । उनके परिजन भी नगर में स्वच्छता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं । हमे सफाई सैनिक समाज के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए , हमारा संविधान और हमारे शास्त्र भी ऐसे तबकों की बेहतरी का उपाय और निर्देश बताते हैं ।
कैलाश परमार के साथ ही समाजसेवी सुनील प्रगति , मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना , उपयंत्री आदित्य तलनीकर , नपा स्थापना कर्मी मनीष श्री वास्तव , पूर्व पार्षद मखमल सिंह डुमाने, स्वच्छता सुपरवाइज़र विनोद जमादार , रमेश भामा, ब्रजेश घेंघट , बनवारी लाल डाबरी आदि ने भी दिवंगत को श्रद्धांजली अर्पित की ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है