*सक्रियता ओर रात्रि गश्त से अपराधों पर लगा अंकुश*
*बाग पुलिस ने की चालानी कारवाई*
*ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा*
बाग। क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की लगातार सक्रियता ओर रात्रि गश्त के चलते अपराधों पर अंकुश लगा हुआ है।बाग थाने की पूरी पुलिस टीम थाना प्रभारी रोहित कछावा के नेतृत्व में लगातार कानून यवस्था बनाये रखने को लेकर सक्रिय नजर आ रही है।
बाग थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि दिन में बाग से कनेक्टिविटी रोडो पर पुलिस जवान पेट्रोलिंग करते है तो रात्रि में चोरी की वारदात नही घटे इसलिए स्वयं थाना प्रभारी पूरी रात्रि विभिन्न स्थानों पर भृमण करते है।थाना प्रभारी कछावा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन ओर एसडीओपी ए व्ही सिह के मार्गदर्शन में वाहनों पर चालानी कारवाई के साथ ही बिना मास्क पहनकर वाहन चलाने वालों पर भी कारवाई की जा रहीं है वही इनदिनों चोरी के दुपहिया वाहनों के धर-पकड़ के खिलाफ भी पुलिस का लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
फोटो। थाना प्रभारी स्वयं चालानी कार्रवाई करते बाग़ से ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है