Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर आई महिला गांजा तस्कर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपिया के कब्जे से 07 पैकेटों में करीब 04 किलो गांजा बरामद

उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर आई महिला गांजा तस्कर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपिया के कब्जे से 07 पैकेटों में करीब 04 किलो गांजा बरामद
कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अवैध मादक पदार्थों जैसे स्मैेक, गांजा, अवैध शराब का विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाहियां की जा रही है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा को अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र से लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि बाहरी राज्य उड़ीसा से गांजा की खेप आ रही है और गांजा तस्कर पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के माध्यम से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इसी कारण मुड़वारा रेल्वे स्टेशन, मेन रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड क्षेत्र में विशेष निगाह रखी जा रही थी।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.09.2024 को क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान सिविल लाईन से मुड़वारा रेल्वे स्टेशन जाने वाली रोड़ में एक महिला जो गुलाबी रंग की साड़ी पहने थी और साथ में पिठ्ठू बैग लिए हुए थी। पुलिस की गाड़ी को देखकर हड़बड़ाहट में रोड़ से कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास करने लगी। जिसे महिला आरक्षक द्वारा दौड़ कर रोका गया। महिला से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मिली कुुम्हार पति रंजीत कुम्हार 28 साल निवासी ग्राम बांसुड़ी थाना मनमुंडा जिला बौद्ध उड़ीसा की होना बताई। महिला अपना नाम पता बताने में काफी घबरा रही थी और बार-बार बोल रही थी कि मैनें कुछ नही किया मुझे जाने दो। महिला का आचरण काफी संदिग्ध प्रतीत होने से उसके पास लिए हुए पिठ्ठू बैग की चैन खोलकर देखा गया तो बैग के अंदर खाकी रंग की टेप से लिपटे 07 पैकेट रखे मिले, जिन्हे खोलकर देखने पर उनमें हरी पत्तीनुमा डंठलदार बीजयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा दिखाई दिया, महिला से पूछने पर उसने भी पैकेट में गांजा होना बताया। मौके पर समक्ष गवाहानों की उपस्थिति में विधिसंगत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तौल की गई जो कुल मात्रा 3.635 कि.ग्रा. कीमती 36500 रू का होना पाया गया। आरोपिया का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर, महिला बल के साथ थाना लाया गया एवं अप.क्र. 696/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ी गई महिला जिला बौद्ध (उड़ीसा) की रहने वाली है, जिससे पूंछताछ जारी है।
*थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा* द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व भी माह अगस्त और सितम्बर में उड़ीसा से गांजा लेकर आए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए अब महिलाओं के माध्यम से गांजा तस्करी की जा रही है, परंतु कोतवाली पुलिस की सक्रियता के चलते महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार आरोपिया के नाम व पता – मिली कुुम्हार पति रंजीत कुम्हार 28 साल निवासी ग्राम बांसुड़ी थाना मनमुंडा जिला बौद्ध उड़ीसा
जप्त अवैध गांजा की मात्रा व कीमत- 3.635 कि.ग्रा गांजा कीमती 36500 रू

पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. संतोष डेहरिया,  नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली  आशीष कुमार शर्मा, उनि. अरूणपाल सिंह, प्र.आर. नीरज तिवारी, म.आर. रूपाली यादव, आर. राहुल तिवारी, राहुल यादव, पलाश दुबे, अभिषेक राय, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, मयंक सिंह, सोमनाथ कुर्मी, एवं विकास राय की अहम भूमिका रही है।