Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वाहन चैकिंग के दौरान हेलमेट नही पहनने वालो को दी समझाइस कुठला पुलिस का वाहन चैकिंग अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसमें कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दिनांक 24 सितम्बर 2024 को थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरदुआ एवं पन्ना तिराहा के पास सघन वाहन चैकिंग की जाकर यातायात संकेतो का उल्लंघन करने पर 19 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 8700 रुपये समन शुल्क प्राप्त किया गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने मोटर साईकिल चालको को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी तथा आम जनता से यातायात नियमों का पालन में करने की अपील की है । कुठला पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र की जनता ने कुठला पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की है ।

विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक विद्यानन्द मिश्रा, नरेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, आरक्षक विजय प्रजापति आदि स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है