Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

पुलिस थाना माधव नगर द्वारा छात्रों की सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन (आईपीएस) के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी माधव नगर एवं स्टाफ के द्वारा थाना क्षेत्र माधवनगर में स्थित छात्र छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों एवं छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने भ्रमण करते हुए छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें यह भी समझाना था कि कैसे वे अपने आस-पास की संदिग्ध गतिविधियों को पहचानकर पुलिस को सूचित कर सकते हैं। पुलिस द्वारा निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया

1. सुरक्षा दिशा-निर्देश
छात्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि उन्हें अकेले असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क में आने पर सतर्क रहना चाहिए। पुलिस ने छात्रों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और संकट की स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर डॉयल 100 का उपयोग करने की सलाह दी।
2. सामाजिक तत्वों की पहचान और सूचना
पुलिस ने छात्रों को समझाइस दी कि वे अपने कॉलेज और छात्रावास परिसरों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों, नशे के सेवन, या असामाजिक तत्वों के संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों के संबंध में छात्रों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
3. साइबर सुरक्षा
पुलिस ने छात्रों को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया। ऑनलाइन ठगी, गलत जानकारी, और साइबर बुलिंग से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। छात्रों को सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की साइबर अपराध की घटना के तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया गया।
4. असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में छात्रों से सहयोग मांगा गया, ताकि परिसर में एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को पुलिस के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और किसी भी सुरक्षा समस्या के तुरंत निवारण के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया। इस अभियान को लेकर छात्र समुदाय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और पुलिस की इस पहल की सराहना की है।
इस अभियान में _ अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी, महिला उप निरीक्षक प्रतिक्षा सिंह, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह बागरी, आरक्षक लोकेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।