महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरुकता महिलाओ को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरु हुए विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँअभिमन्यु” इस क्रम में आज दिनांक 06/10/2024 को पुलिस लाइन परिसर जिला भिण्ड में नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री अरुण ऊईके, उपपुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा भिण्ड श्री दीपक तोमर एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती क्रान्ति राजपूत एवं खेल अधिकारी के नेतृत्व में मिनी मैराथन का शुभारम्भ टीशर्ट वितरण कर पुलिस लाइन भिण्ड से गोरी किनारा सेल्फी पोईन्ट तक किया गया। महिला एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरुकता महिला हेल्प नम्बर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नं. 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया गया। अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
सुनील काॅंकर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है