कलेक्टर श्रीमती चौहान ने रतनगढ़ माता मंदिर पहुँचकर ग्वालियर जिले से संबंधित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रतनगढ़ माता मंदिर में पूजा-अर्चना भी की
ग्वालियर 08 अक्टूबर 2024/ नवदुर्गा महोत्सव पर रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे मेले में ग्वालियर जिले से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान मंगलवार को
रतनगढ़ पहुँचीं। उन्होंने माँ रतनगढ़ के मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना भी की।
रतनगढ़ पहुँचीं। उन्होंने माँ रतनगढ़ के मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना भी की।कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इस दौरान एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्वालियर जिले की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। साथ ही पार्किंग व सड़क आवागमन पर लगातार नजर रखें, जिससे जाम की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने मेला परिसर में ग्वालियर जिले की ओर श्रद्धालुओं के लिये जुटाई गईं स्वास्थ्य, पेयजल, पार्किंग इत्यादि जनसुविधाओं का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…