Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को समाज में फैली हुई बुराइयों से दूर रहने की समझाइए देकर किया जागरूक

ग्वालियर। 09.10.2024। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में दिनांक 03.10.2024 से दस दिवसीय ‘‘मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुक्रम में ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राकेश कुमार सगर,भापुसे के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध शाखा) श्री विजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ‘‘मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों परिपालन में ग्वालियर में ‘‘मैं हूं अभिमन्यु’’ अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दीप्ती तोमर के कुशल मार्गदर्शन में महिला पुलिस टीम के द्वारा कल रात में बैजाताल पर आयोजित संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित महिला व पुरुष को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उनि. शैलजा सिंह महिला थाना एवं महिला सुरक्षा शाखा और निर्भया टीम के द्वारा समाज में फैली हुई बुराइयों से दूर रहने की समझाइए दी गई एवं पुलिस द्वारा चलाई गई हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति, अशिक्षा, दहेज की मांग, लिंगभेद, भू्रण हत्या, गुड़ टच बैड़ टच एवं ईव टीजिंग आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिस टीम द्वारा अभियान से संबंधित पोस्टर भी चस्पा किये गये जाकर वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को महिला संबधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। वर्तमान समय में हो रहे साइबर संबंधी अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर ब्लैकमेलिंग, हाउस अरेस्ट आदि जैसे अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

आज उनि. शैलजा सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव स्थित कोचिंग सेंटर में ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान के तहत उपस्थित स्टूडेंट को महिला संबंधी कानून के अलावा नशा मुक्ति, अशिक्षा, दहेज की मांग, लिंगभेद, भू्रण हत्या, गुड़ टच बैड़ टच एवं ईव टीजिंग आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिला पुलिस टीम द्वारा स्टूडेंट को पुलिस हेल्प लाईन तथा बेटी की पेटी एवं निर्भया मोबाइल की उपयोगित के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया और साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कोचिंग में स्टूडेंट को ‘‘मैं हू अभिमन्यु’’ अभियान के पोस्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त अभियान लगातार जारी है