संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
बड़ी जोत वाले किसानों से अपनी सोसायटी से खाद लेने का आग्रह
ग्वालियर, 10 अक्टूबर 2024/ बड़ी जोत वाले जिले के किसानों के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से रबी मौसम के लिए खाद (उर्वरक) वितरित किया जा रहा है। यहां से वे सुविधाजनक तरीके से खाद प्राप्त कर सकते हैं। किसान भाइयों से रबी मौसम के लिए अपनी सहकारी समितियों से खाद (उर्वरक) प्राप्त करने की अपील की गई है।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर एस शाक्यवार ने बताया कि बड़ी जोत वाले किसान भाइयों को खाद लेने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित विपरणा संघ के गोदामों या बाजार तक न जाने पड़े इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…