संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
मीटर रीडर अब विद्युत सहायक कहलाएंगे
ग्वालियर, 10 अक्टूबर 2024/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र में बाह्य स्रोत एजेंसी के मार्फत अनुबंधित किए मीटर रीडर अब विद्युत सहायक कलाएंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मीटर रीडर को विद्युत सहायक पदनाम देने का निर्णय लिया गया है। कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर व चंबल संभाग सहित भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के 16 जिलों में काम कर रहे मीटर रीडर अब विद्युत सहायक कहलाएंगे । कंपनी ने मीटर रीडरों की जिम्मेदारी में भी बढ़ोतरी की गई है। अब वे लाइनों के रखरखाव के साथ-साथ तकनीकी कार्य जैसे राजस्व संग्रह आदि काम भी कर सकेंगे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।