नगर निगम का आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय
नागरिकों से जलभराव संबंधी सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर दिए जाने की अपील
कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर वर्षा ऋतु के दौरान नगर में जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर वर्षाजल निकासी हेतु नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 07622 – 292740 है।
यह कंट्रेाल रूम निरंतर क्रियाशील है। नगर निगम सीमांतर्गत कहीं पर भी जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर नागरिकगण वर्षाजल निकासी हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण करा सकते है।
नगर में शुक्रवार प्रातः से हो रही मूसलाधार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम में संलग्न सभी कर्मचारियों को जलभराव से संबंधित प्राप्त नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

More Stories
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी