शासकीय अवकाश रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व पर 9 एवं 10 अगस्त को बंद रहेगा वेंकट पुस्तकालय
कटनी – निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने नगर वासियों को भाई- बहन के पवित्र रिश्ते रक्षाबंधन तथा आपसी सौहार्द के प्रतीक कजलिया पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने आम जनमानस को सूचित कर बताया है कि रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार 9 अगस्त तथा कजलिया पर्व पर रविवार 10 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण नगर निगम द्वारा संचालित वेंकट पुस्तकालय का संचालन दो दिवस के लिए बंद रहेगा।
ग्रंथपाल श्री राजेंद्र बड़गैयां ने बताया कि छात्र-छात्राओं, नागरिकों, पाठकों सहित प्रबुद्धजनों एवं जनसामान्य की सुविधा को देखते हुए सोमवार
11 अगस्त से पुनः वेंकट पुस्तकालय का संचालन यथावत किया जायेगा।

More Stories
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध
“सेठ का फोन आएगा तभी मिलेगा सिलेंडर!” — गुप्ता गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
जल कर पर चक्रवृद्धि ब्याज बना विवाद का मुद्दा, समाजसेवी इंद्रा मिश्रा ने कहा— “नगर निगम वसूल रहा गुंडा टैक्स”