
निवाड़ी से समर्थ नायक
निवाड़ी – कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आज ग्राम पंचायत चुरारी, बहेरा, टेहरका, टेहरका भाटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित फसल की स्थिति का आंकलन किया। उन्होंने खेतों पर जाकर मुंगफली तथा उड़द की फसलों की स्थिति का मौका मुआयना किया। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में सर्वे का कार्य तत्काल प्रारंभ कर यथाशीघ्र पूर्ण किया जावे तथा सर्वे पूर्ण निष्पक्षता से हो। इस दौरान कलेक्टर श्री जांगिड़ ने उपस्थित किसानों और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन किसानों के साथ खड़ा है। ज़िला प्रशासन राजस्व पुस्तक परिपत्र के मापदंडों अनुसार प्रभावित कृषकों को त्वरित एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को गुना में बाढ़/अति वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि/बाढ़ से जनता को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कोई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे प्रभावितों के खातों में पहुंचाई जाएगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है